Bhagalpur News भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :
राजकीय पॉलिटेक्निक, भागलपुर में बुधवार से सत्र 2025-28 के लिए सेमेस्टर टू की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गयी. परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह और थोड़ी घबराहट दोनों देखी गयी.मुख्य गेट पर रही गहमागहमी
सुबह 8:00 बजे से ही पॉलिटेक्निक के मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ जुटने लगी थी. कॉलेज प्रशासन द्वारा सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्य गेट पर ही नोटिस बोर्ड लगा दिया गया था, जिस पर परीक्षार्थियों के रोल नंबर और उन्हें आवंटित कमरा नंबर की जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित थी. इसे देखकर छात्र अपनी परीक्षा हॉल की ओर बढ़ते रहे.दो पालियों में आयोजित हो रही परीक्षा
परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई. केंद्र पर समय से पहले ही परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड के साथ पहुंच गये थे.
