bhagalpur news. भीखनपुर गुमटी नंबर एक से दो बीच हटाया गया अतिक्रमण

रेलवे प्रशासन की ओर से मंगलवार को भीखनपुर गुमटी नंबर एक से गुमटी नंबर दो के बीच अतिक्रमण हटाया गया.

रेलवे प्रशासन की ओर से मंगलवार को भीखनपुर गुमटी नंबर एक से गुमटी नंबर दो के बीच अतिक्रमण हटाया गया. गुमटी के आसपास रेलवे की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर दुकानें चल रही थी. पूर्व में कई बार रेलवे विभाग ने जगह खाली करने की चेतावनी व नोटिस जारी किया था. जब अतिक्रमण दस्ता पहुंचा तो दुकानदारों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया. लोग आनन-फानन में जगह खाली करने लगे. कुछ लोगों ने इसका विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन फोर्स की मौजूदगी में सब पीछे हट गये. अवैध दुकानों को बुलडोजर से तोड़कर हटाया गया. रेलवे प्रशासन के अनुसार, भोलानाथ रेलवे पुल से भीखनपुर गुमटी नंबर तीन के बीच यार्ड का विस्तारीकरण होना है. यहां पर शंटिंग यार्ड बनाने की योजना है. इस होकर बरारी से स्टेशन तक गंगा का पानी लाने के लिए जलापूर्ति पाइप बिछायी जायेगी. अतिक्रमण के कारण विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रहा है. रेलवे ��धिकारियों ने बुधवार को फिर से बचे हिस्से में बुलडोजर चलाने के लिए माइकिंग की है. बुलडोजर चलने के दौरान ही लोग डीएम के पास अपनी समस्या लेकर पहुंचे और कलेक्ट्रेट के गेट पर धरना देने लगे. धरना दे रहे लोगों को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किसी के साथ गलत नहीं होने देने का आश्वासन दिया है. प्रदर्शन में जीवन, सुमन, आनंद, अरविंद, श्रवण, रूबी, पिंकी, मीना देवी, रेखा व अन्य लोग थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >