अकबरनगर नपं की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव : पुराने सदस्यों ने बचा ली अपनी कुर्सी
Bhagalpur News : अकबरनगर नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में पुराने सदस्यों पर पार्षदों ने फिर भरोसा जताया. चुनाव में सभी पुराने सदस्य दोबारा जीत हासिल कर अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे.
अकबरनगर, भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट
Bhagalpur News : नगर पंचायत अकबरनगर की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. चुनाव में तीन पदों के लिए मतदान कराया गया, जिसमें पुराने सदस्यों ने एक बार फिर जीत दर्ज कर समिति में अपनी जगह बरकरार रखी. चुनाव प्रक्रिया डीसीएलआर की देखरेख में पूरी करायी गयी.
पिंटू कुमार ने 3 मतों से दर्ज की जीत
पहले पद के लिए वार्ड पार्षद पिंटू कुमार और पूनम देवी साहनी के बीच मुकाबला हुआ.मतदान के बाद पिंटू कुमार को 7 मत प्राप्त हुए, जबकि पूनम देवी साहनी को 4 वोट मिले.इस तरह पिंटू कुमार ने 3 मतों से जीत दर्ज कर अपनी कुर्सी बचा ली.
झगमाया देवी और कहकंशा परवीन भी फिर निर्वाचित
दूसरे पद के लिए कहकंशा परवीन और कुमारी आशा मैदान में थीं.वहीं तीसरे पद के लिए झगमाया देवी और अमृता कुमारी के बीच मुकाबला हुआ.मतगणना के बाद झगमाया देवी और कहकंशा परवीन को विजयी घोषित किया गया.इस तरह सशक्त स्थायी समिति के तीनों पुराने सदस्य दोबारा निर्वाचित होने में सफल रहे.
डीसीएलआर की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया
पूरी चुनाव प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में संपन्न करायी गयी.डीसीएलआर की देखरेख में मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई.
समर्थकों में खुशी का माहौल
परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया.समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया.नगर पंचायत के फैसलों में अहम भूमिका निभाती है समितिसशक्त स्थायी समिति नगर पंचायत के महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विकास संबंधी फैसलों में अहम भूमिका निभाती है.इसी वजह से चुनाव को लेकर वार्ड पार्षदों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला.