कहलगांव नगर पंचायत की सशक्त स्थाई समिति का चुनाव संपन्न, सनोज चौधरी निर्विरोध निर्वाचित

Bhagalpur News : कहलगांव नगर पंचायत की सशक्त स्थाई समिति के चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. जहां एक ओर दो पदों पर कांटे की टक्कर हुई, वहीं वार्ड पार्षद सनोज कुमार चौधरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये.

कहलगांव से असद अशरफी की रिपोर्ट

Bhagalpur News : भागलपुर जिले के कहलगांव नगर पंचायत की सशक्त स्थाई समिति के लिए चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चन्द्र गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई. समिति के तीन पदों के लिए हुए चुनाव में वार्ड संख्या 15 के पार्षद सनोज कुमार चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि योगेन्द्र साहनी और सोनम कुमारी ने मतदान में जीत दर्ज की.

तीन पदों के लिए दाखिल हुए थे नामांकन

जानकारी के अनुसार, समिति के तीन पदों के लिए कई वार्ड पार्षदों ने नामांकन दाखिल किया था.पहले पद के लिए वार्ड पार्षद अरबिंद सिंह और योगेन्द्र साहनी मैदान में थे. वहीं दूसरे पद के लिए सोनम कुमारी और रामकुमार पाठक ने नामांकन किया था.तीसरे पद के लिए सनोज कुमार चौधरी और रामकुमार पाठक ने पर्चा दाखिल किया था.

जांच में अवैध हुआ नामांकन

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान रामकुमार पाठक का नामांकन अवैध घोषित कर दिया गया. इसके बाद तीसरे पद पर मुकाबला समाप्त हो गया और सनोज कुमार चौधरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिये गये.निर्विरोध निर्वाचन के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया.

पहले पद पर योगेन्द्र साहनी की जीत

पहले पद के लिए हुए मतदान में योगेन्द्र साहनी को 10 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अरबिंद सिंह को 7 वोट मिले.इस प्रकार योगेन्द्र साहनी ने 3 मतों से जीत दर्ज की.

दूसरे पद पर सोनम कुमारी रहीं विजयी

दूसरे पद के लिए हुए चुनाव में सोनम कुमारी को 11 मत प्राप्त हुए, जबकि रामकुमार पाठक को 6 वोट मिले.सोनम कुमारी ने 5 मतों के अंतर से जीत हासिल कर समिति में अपनी जगह बनाई.

एसडीओ की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ चुनाव

पूरी चुनाव प्रक्रिया अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चन्द्र गुप्ता की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करायी गयी.चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >