Bhagalpur news नदी में डूबने से आठ माह के मासूम की मौत

सुलतानगंज बाथ थाना क्षेत्र करहरिया वार्ड एक में सोमवार की शाम आठ माह के मासूम की नदी में डूबने से मौत हो गयी.

सुलतानगंज बाथ थाना क्षेत्र करहरिया वार्ड एक में सोमवार की शाम आठ माह के मासूम की नदी में डूबने से मौत हो गयी. परिजनों में कोहराम मच गया.मृतक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है, जो गुंजन कुमार का पुत्र था. पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मासूम आदित्य घर के समीप नील बाड़ी नदी किनारे बने चबूतरे पर खेल रहा था. वह रेंगते हुए नदी किनारे पहुंच गया और फिसल कर पानी में गिर पड़ा. कुछ देर बाद मां खुशबू देवी ने बच्चे को घर में नहीं देख इधर-उधर खोजबीन शुरू की. काफी तलाश के बाद वह नदी किनारे पहुंची, जहां बच्चा पानी में डूबा मिला. परिजनों ने बच्चे को इलाज के लिए असरगंज पीएचसी ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना सोमवार शाम करीब पौने छह बजे की बतायी जा रही है. आदित्य अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था. पिता मजदूरी करते हैं. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दे हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया. सूचना बाथ थाना पुलिस को भी दे दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.

गड्ढे में गिरा सात साल का बालक

नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र भवानीपुर में 10 फीट गहरे गढ्ढे में सात साल का बालक गिर गया. बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. गांव में सोनू पोद्दार अपने घर के पास पानी निकासी के लिए सोख्ता बनवाने के लिए करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खुदवा रहे थे. इस दौरान उनका पुत्र दिवाकर कुमार पास में खेल रहा था, अचानक संतुलन बिगड़ने से सीधे गड्ढे में जा गिरा. बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिवार के लोग बालक को गड्ढे से निकाल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >