पीरपैंती के ईदगाहों पर धूमधाम से मनायी गयी ईद

पीरपैंती के ईदगाहों पर धूमधाम से मनायी गयी ईद

पीरपैंती. प्रखंड के ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के गले लग ईद की बधाई दी. दानापुर ईदगाह, शाही मस्जिद ईदगाह, सुंदरपुर, शामपुर, खानपुर, बाबूपुर, गोबिंदपुर, राजगंज, बाराहाट, शाहबाद, कालीप्रसाद सहित विभिन्न ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गयी. बीडीओ ने नमाज के बाद लोकसभा चुनाव में पहले मतदान बाद में जलपान करने की अपील की. प्रत्याशी पसंद नहीं होने पर नोटा का भी प्रयोग करने को कहा. बच्चे हों या बुजुर्ग सभी ने नये कपड़े पहन कर पड़ोसियों, रिश्तेदारों व अपने घरों में स्वादिष्ट सेवइयां खाकर त्योहार मनाया. विधि व्यवस्था के लिए एसडीपीओ टू अर्जुन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पीरपैंती, इशीपुर, बाखरपुर व एकचारी थानाध्यक्ष सदल बल सक्रिय थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >