भीरखूर्द पंचायत में पेयजल व्यवस्था पिछले 11 दिनों से पूरी तरह चरमराई हुई है. जलमीनार का समरसेबल मोटर और पाइप बोरिंग के अंदर गिर जाने के बाद उसकी मरम्मत तो कराई गई, लेकिन अब तक पेयजलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी है. करीब 1600 की आबादी वाले इस पंचायत के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं. तकनीकी खराबी के कारण पंचायत के चार वार्डों के सैकड़ों परिवार गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं. ग्रामीण शिवम कुमार ने बताया कि जलमीनार में पानी संग्रह की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है. ऐसे में लोगों को दूर-दराज से पानी ढोना पड़ रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने अविलंब वैकल्पिक जलापूर्ति की मांग की है. इधर, पंचायत के मुखिया चंदन कुमार ने बताया कि पेयजलापूर्ति की व्यवस्था अब तक बहाल नहीं हो पाई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही पेयजल संकट का समाधान नहीं हुआ, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है.
bhagalpur news. 11 दिनों से पेयजलापूर्ति ठप, भीरखूर्द पंचायत के लोग परेशान

bhagalpur news. 11 दिनों से पेयजलापूर्ति ठप, भीरखूर्द पंचायत के लोग परेशान
Copied link
भीरखूर्द पंचायत में पेयजल व्यवस्था पिछले 11 दिनों से पूरी तरह चरमराई हुई है