bhagalpur news. इंटेलेक्चुअल अचीवर्स वर्ल्ड अवार्ड डॉ अनिल कुमार सिंह सम्मानित

बीएयू सबौर के निदेशक अनुसंधान एवं शिक्षाविद डॉ अनिल कुमार सिंह को शिक्षा के क्षेत्र

बीएयू सबौर के निदेशक अनुसंधान एवं शिक्षाविद डॉ अनिल कुमार सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों तथा राष्ट्र के प्रति विशिष्ट सेवाओं के लिये प्रतिष्ठित इंटेलेक्चुअल अचीवर्स वर्ल्ड अवार्ड से 10 जनवरी को नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित संस्था फ्रेंडशिप फोरम द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया. यह सम्मान शिक्षा, बौद्धिक नेतृत्व एवं अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक एवं प्रभावशाली योगदान की औपचारिक स्वीकृति है. निदेशक अनुसंधान के रूप में डॉ अनिल कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय में अनुसंधान, गुणवत्तापूर्ण सुदृढ़ीकरण, नवाचार को प्रोत्साहन, मानव संसाधन विकास एवं ज्ञान सृजन को नई दिशा प्रदान की है. उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय का अनुसंधान एवं अकादमिक परिवेश राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान प्राप्त कर रहा है. कुलपति डॉ डीआर सिंह ने डॉ अनिल कुमार सिंह को इस विशिष्ट उपलब्धि के लिये बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उनके द्वारा दिये योगदान न केवल बिहार कृषि विश्वविद्यालय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अनुकरणीय है. यह सम्मान उनके बौद्धिक नेतृत्व, शैक्षणिक प्रतिबद्धता तथा राष्ट्र निर्माण मे योगदान की स्पष्ट मान्यता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >