bhagalpur news. नगर निकायों की बैठक में डीएम की सख्ती, बैनर-पोस्टर पर रोक लगाने का निर्देश

समीक्षा भवन में डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में नगर आयुक्त, नगर परिषद नवगछिया एवं सुलतानगंज सहित जिले के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

समीक्षा भवन में डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में नगर आयुक्त, नगर परिषद नवगछिया एवं सुलतानगंज सहित जिले के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीएम ने नगर आयुक्त को शहर में प्रस्तावित चारों पार्कों के डिजाइन, एस्टिमेट एवं नक्शे की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा करने का निर्देश दिया. उन्होंने शहरी क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स एवं अन्य राजस्व संग्रहण में तेजी लाने, नगर निकाय क्षेत्र में दुकानों के शीघ्र पंजीकरण और भवन उपविधि (बिल्डिंग बायलॉज) के अनुपालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सीमेंट और सरिया विक्रेताओं के साथ बैठक कर शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाये रखने के लिए आवश्यक कदम उठाये जायें. डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्र में अनधिकृत रूप से लगाये जा रहे बैनर और पोस्टर पर रोक लगायी जाये. इसके लिए सभी प्रिंटिंग प्रेस के साथ नगर निकाय के पदाधिकारियों को बैठक कर शहर को स्वच्छ बनाये रखने का निर्देश दिया गया. बैठक में नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, जिला गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सुधीर कुमार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक दुर्गा शंकर और सभी नगर परिषद एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >