Bhagalpur News. श्यामल सिन्हा अंडर-16 क्रिकेट : भागलपुर ने लखीसराय को चार विकेट से दी पटखनी

भागलपुर ने लखीसराय को चार विकेट से हराया.

सैंडिस कंपाउंड मैदान पर खेले जा रहे बीसीए श्यामल सिन्हा अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को भागलपुर डीसीए ने लखीसराय डीसीए को चार विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की. इस रोमांचक मुकाबले में भागलपुर की टीम ने खेल के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 237 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. लखीसराय की ओर से निशांत राज ने सर्वाधिक 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शौर्य ठाकुर ने 65 रन बनाये. आकाश कुमार ने 29 और केशव कुमार ने 24 रनों का योगदान दिया.

भागलपुर की कसी हुई गेंदबाजी और सधी हुई बल्लेबाजी

भागलपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए एमडी इनाम शोएब और आरव राज ने तीन-तीन विकेट लेकर लखीसराय की रनों की रफ्तार पर लगाम लगायी. ओम केशव ने भी दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाये. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर की टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाया और 43.4 ओवर में छह विकेट खोकर 238 रन बनाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम की ओर से ओम केशव ने 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. इसके अलावा पीयूष कुमार ने 37, अनुकल्प राज ने 33 और आरव राज ने नाबाद 24 रन बनाये. ऑलराउंड प्रदर्शन (47 रन और दो विकेट) के लिए ओम अशोक केशव को ””””मैन ऑफ द मैच”””” चुना गया. मैच में अंपायर की भूमिका मनोहर कुमार व अमरेंद्र पांडेय ने निभायी, जबकि स्कोरर के रूप में अंकित और शिवम कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >