सरकारी पूजा के बाद खुले पट, बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में मंगलवार की सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में मंगलवार की सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई. गंगाजल, फूल-फल एवं पंचामृत से भगवान शिव का विधिवत अभिषेक किया गया. महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-विधि संपन्न करायी. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया. सरकारी पूजा के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये. इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा की. श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति-भाव से मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा. दिनभर मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला जारी रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >