bhagalpur news. अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
गोराडीह प्रखंड के मोहनपुर गांव में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपा है
गोराडीह प्रखंड के मोहनपुर गांव में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपा है. आवेदन को पंचायत के मुखिया, सरपंच व पंचायत समिति सदस्य द्वारा भी प्रमाणित किया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल-नल योजना के तहत बोरिंग कार्य स्वीकृत है, जिसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र भी निर्गत किया जा चुका है. बावजूद इसके प्रस्तावित स्थल पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. अंचलाधिकारी के आदेश पर मामले की जांच के लिए अमीन को भेजा गया, लेकिन जांच के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे बोरिंग का कार्य बाधित है. ग्रामीणों ने बताया कि मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है. इसी समस्या के समाधान के लिए जल-नल योजना के तहत बोरिंग पास की जानी थी, लेकिन अतिक्रमण के कारण योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है. कमलेश्वरी मंडल, नरेश मंडल, दामोदर मंडल सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र अतिक्रमण हटाकर कार्य शुरू कराने की मांग की है. वहीं कुछ ग्रामीणों ने जांच में अमीन पर अनियमितता और अवैध मांग का आरोप लगाया है. इस संबंध में अमीन संजय कुमार ने आरोपों को निराधार बताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.