अज्ञात व्यक्ति के शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं

अज्ञात व्यक्ति के शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं

संवाददाता, भागलपुर हबीबपुर थाना क्षेत्र के करोड़ी बाजार कब्रिस्तान के पास शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. पुलिस ने लू लगने की वजह से हुई मौत की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. उक्त घटना के दूसरे दिन भी भी अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं की जा सकी है. हबीबपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज राउत ने बताया कि शव की पहचान को लेकर सोशल मीडिया से लेकर जिला व अन्य जिलों की पुलिस के व्हाट्सएप ग्रूप पर मृतक का फोटो शेयर किया गया है. 72 घंटे तक अज्ञात की पहचान नहीं होने पर पुलिस अपने स्तर पर ही शव का अंतिम संस्कार करायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >