bhagalpur news. पुराने पेड़ों की कटाई से हुई क्षति, नये पौधों से नहीं होगी पूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्था स्वाभिमान की ओर से स्थानीय प्रगति शिक्षण संस्थान, मंदरोजा में भूमि, जीवन और पर्यावरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी.

विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्था स्वाभिमान की ओर से स्थानीय प्रगति शिक्षण संस्थान, मंदरोजा में भूमि, जीवन और पर्यावरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी. संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी की अध्यक्षता में आयोजित इस संगोष्ठी का उद्घाटन शिक्षाविद और साहित्यकार रंजन कुमार राय ने किया. उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर हो रहे औद्योगिकीकरण और शहरीकरण ने पर्यावरण को गंभीर रूप से प्रभावित किया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास के लिए काटे जा रहे वर्षों पुराने पेड़ों की भरपायी नये पौधे नहीं कर सकते. मुख्य अतिथि प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि हमारा अस्तित्व धरती पर ही निर्भर है. भारत जैसे बड़े जनसंख्या वाले देश के लिए स्वस्थ भूमि अत्यंत आवश्यक है. जगतराम साह कर्णपुरी ने भारत सहित अन्य देशों में भूमिक्षरण की समस्या पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, भूजल के अत्यधिक दोहन और रासायनिक खेती से बचने का आह्वान किया.

संगोष्ठी को राजीव रंजन, देवेंद्र दास, दिलीप दास, हिमांशु कुमार और गोपाल ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन अजय शंकर ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >