Bhagalpur News: कुमैठा में सहस्त्र चंडी महायज्ञ में उमड़ रही भक्तों की भीड़

- श्रीराम कथा व रासलीला के साथ हो रहा संगीतमय कार्यक्रम

प्रतिनिधि, सुलतानगंज

प्रखंड के कुमैठा में श्रीश्री 1008 सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी. कुमैठा कालिका स्थान के पीछे महायज्ञ स्थल पर हवन, पूजन व आरती को लेकर ग्रामीण व श्रद्धालुओं का हर दिन मौजूदगी देखी जा रही है. आयोजन के सचिव पुरुषोत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि सहस्त्र चंडी महायज्ञ 30 अप्रैल से 8 मई तक स्वामी शशि धराचार्य जी महाराज के सानिध्य में हो रहा है.

श्रीराम कथा से जिंदगी जीने की कला सीख रहे लोग

सत्संग प्रवचन कार्यक्रम के दौरान श्रीराम कथा में वृंदावन से पहुंचे स्वामी अनंताचार्य जी महाराज ने राम कथा के बारे में बताते श्रीराम कथा से जिंदगी जीने की कला को बताया. कथावाचक ने बताया कि भगवान सियाराम जी की आराधना करने से सुख शांति की प्राप्ति होती है. शाम चार से संध्या आठ बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है. आयोजन समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार मिश्रा, सचिव पुरुषोत्तम कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि रात में रासलीला का आयोजन हो रहा है. उसके बाद दीपक मिश्रा व सुनील मिश्रा का संगीतमय कार्यक्रम की प्रस्तुति की जा रही है. आयोजन की सफलता को लेकर ग्रामीण तत्पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >