बहुप्रतीक्षित गंगा जल लिफ्ट सिंचाई परियोजना अब तेजी से धरातल पर उतरती नजर आ रही है. परियोजना के तहत कमरगंज में इंटकवेल (जल उठाव केंद्र) व गार्डवाल निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उम्मीद की नयी किरण जगी है. परियोजना से जुड़े सहायक मैनेजर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी लायी गयी है. उन्होंने कहा कि इंटकवेल और गार्डवाल का निर्माण प्रारंभ हो चुका है तथा आगे अन्य संरचनात्मक कार्य चरणबद्ध तरीके से किए जायेंगे. उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जमीन पर उतारने में जिला प्रशासन, किसानों और एजेंसी में बेहतर समन्वय स्थापित किया गया. किसानों को उचित मुआवजा दिलाने और भूमि अधिग्रहण कार्य को शीघ्र पूरा कराने में लगातार प्रयास किये गये, जिसके बाद अब निर्माण कार्य गति पकड़ चुका है. करीब 1627 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना क्षेत्र के कृषि परिदृश्य को बदलने वाली मानी जा रही है. बाढ़ के समय गंगा नदी के अतिरिक्त जल को संरक्षित कर बांका के बडुआ जलाशय और मुंगेर के खड़गपुर जलाशय तक पहुंचाया जायेगा. परियोजना पूरी होने के बाद सूखे के समय किसानों को वर्षभर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा. इससे फसल उत्पादन बढ़ेगा, खेती पर निर्भर किसानों की आय में सुधार होगा और क्षेत्र में कृषि विकास को नयी दिशा मिलेगी.
Bhagalpur news गंगा जल लिफ्ट सिंचाई परियोजना के इंटकवेल का निर्माण शुरू

Bhagalpur news गंगा जल लिफ्ट सिंचाई परियोजना के इंटकवेल का निर्माण शुरू
Copied link
बहुप्रतीक्षित गंगा जल लिफ्ट सिंचाई परियोजना अब तेजी से धरातल पर उतरती नजर आ रही है.