Bhagalpur News. बांका- हंसडीहा से चलेगी विक्रमशिला एक्सप्रेस के लिए कनेक्टिंग ट्रेन : डीआरएम

डीआरएम ने भागलपुर स्टेशन पर किया निरीक्षण.

– कहलगांव होते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की सारी तैयारी पूरी, बोर्ड के निर्देश का इंतजारबांका-हंसडीहा होते हुए विक्रमशिला एक्सप्रेस के लिए कनेक्टिंग ट्रेन चलाने की तैयारी लगभग पूरी हो गयी है. इस वक्त पर बांका-हंसडीहा से भागलपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं है, जिस वजह से उस रूट के लोगों को विक्रमशिला एक्सप्रेस पकड़ने में परेशानी होती है. इधर, स्टेशन परिसर में स्थायी होल्डिंग एरिया के निर्माण के लिए गुरुवार को मालदा से टीम के साथ डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता पहुंचे थे. बातचीत के क्रम में उन्होंने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि निर्देश आने पर यह सेवा शुरू कर दी जायेगी. वहीं भीड़ को देखते हुए एक क्लोन ट्रेन चलाने की तैयारी के बारे में कहा कि डिवीजन अपना काम कर रहा है.

कहलगांव होते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की सारी तैयारी पूरी

वहीं भागलपुर से कहलगांव के रास्ते हावड़ा के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर तैयारी पूरी हो गयी है. इस पर डीआरएम ने कहा कि तैयारी तो डिवीजन के द्वारा है. रेलवे बोर्ड के निर्देश का इंतजार है. इस ट्रेन के परिचालन के लिए गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे लगातार प्रयासरत हैं.

फोर-व्हीलर स्टैंड के आगे खाली जमीन पर बनेगा स्थायी होल्डिंग एरिया

डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता निरीक्षण के बाद फोर-व्हीलर स्टैंड परिसर को स्थायी होल्डिंग एरिया बनाने पर चर्चा की. उन्होंने फीता से बने रैंप की लंबाई को देखा और सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह सहित संबंधित पदाधिकारियों से बात की. इस एरिया को रैंप से जोड़ा जायेगा. इस मौके पर सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह, सीनियर डीइओएम अमरेंद्र कुमार मौर्य, आरपीएफ केडीएससी एके कुल्लू, टीआइ भागलपुर प्रमोद कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ इंस्पेक्टर एके गिरि, सीएमआइ फूल कुमार शर्मा, सीएमआइ मालदा सुधांशु कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

निरीक्षण के दौरान की मुख्य बातें

– आज से एक सप्ताह तक ट्रेनों व प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों को दी जायेगी रेल वन एप की जानकारी- भागलपुर का खराब लगेज स्कैनर को किया जायेगा ठीक- पैसेंजर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए स्पेशल रैक को रखा जायेगा, भीड़ को देखते हुए लगाया जायेगा रैक

– स्टेशन परिसर में बने यूरिनल के ऊपर लगेगा शेड- पार्सल घर के पास भी रुके कुछ देर तक, टीम पदाधिकारियों के साथ की बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >