bhagalpur news. चुनाव को ईमानदारी, निष्पक्षता और अनुशासन के साथ कराएं संपन्न : अर्जुन साह

जनता दल यूनाइटेड के जिला संगठनात्मक चुनाव को लेकर गुरुवार को कैंप कार्यालय मौर्य भवन, जीरो माइल में बैठक हुई

जनता दल यूनाइटेड के जिला संगठनात्मक चुनाव को लेकर गुरुवार को कैंप कार्यालय मौर्य भवन, जीरो माइल में बैठक हुई. अध्यक्षता जिला निर्वाची पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद साह ने की, जबकि जिला निर्वाची पर्यवेक्षक मनोरंजन मजूमदार ने संचालन किया. अर्जुन प्रसाद साह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत होती है. सभी प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों से अपील की कि वे चुनाव प्रक्रिया को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और अनुशासन के साथ संपन्न कराएं, ताकि संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके.

जिला निर्वाची पर्यवेक्षक मनोरंजन मजूमदार ने कहा कि यह प्रक्रिया पार्टी के लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करती है. चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित समय-सारणी का पालन करते हुए सदस्यता सूची का सत्यापन, नामांकन प्रक्रिया, जांच एवं मतदान की तैयारी पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें. कार्यकारी जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया. साथ ही विश्वास जताया कि जिला भागलपुर में संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न होंगे. प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों का प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव 20 से 23 फरवरी तक होना सुनिश्चित हुआ है तथा जिला अध्यक्ष का चुनाव एक मार्च को होना सुनिश्चित हुआ है. वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, हीरा पांडे, मनोज मंडल, अशोक सिन्हा, प्रमोद मंडल, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सोनी कुमारी, महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शालिनी शाह, जिला अध्यक्ष श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ राजीव सिन्हा, जिला अध्यक्ष किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ नंदन राय, मृत्युंजय कुशवाहा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >