गार्डों और एजेंसी प्रबंधन के बीच समझौता, गार्डों की मांग पूरी

गार्डों और एजेंसी प्रबंधन के बीच समझौता

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट

जेएलएनएमसीएच के सुरक्षा गार्डों की मांग को पूरा करने के लिए एजेंसी ने सहमति जाता दी है. जानकारी के अनुसार, एजेंसी के सुरक्षा गार्डों ने पिछले दिनों वेतन वृद्धि, अवकाश समेत अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था. इसे लेकर रविवार को एजेंसी प्रबंधन व गार्डों के बीच वार्ता हुई, जिसमें सहमति बन गयी. साथ ही सभी गार्डों को हर माह चार दिन का सवेतन अवकाश और दीपावली पर उपहार देने का भी निर्णय लिया गया.

पिछले एक माह में दो बार किये थे प्रदर्शन

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जेएलएनएमसीएच के सुरक्षा गार्ड पिछले एक माह में दो बार प्रदर्शन किये थे. बता दें कि पिछले दिनों धरना-प्रदर्शन के दौरान गार्डों के दो पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी. इसके बाद एजेंसी प्रबंधन की ओर से वार्ता का प्रस्ताव दिया गया था. बताया गया कि एजेंसी ने सभी मांगों पर सहमति दे दी है. कहा गया है कि सभी मांगों को जल्द पूरा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >