Bhagalpur news निर्धारित समय पर पूरा करें गणना प्रपत्र का कार्य :डीएम

डीएम डाॅ नवल किशोर चौधरी मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच मतदाता पुनरीक्षण व गणना प्रपत्र कार्य की समीक्षा की. उन्होंने बीडीओ राजीव रंजन कुमार से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी ली.

भागलपुर डीएम डाॅ नवल किशोर चौधरी मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच मतदाता पुनरीक्षण व गणना प्रपत्र कार्य की समीक्षा की. उन्होंने बीडीओ राजीव रंजन कुमार से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी ली. प्रखंड के बीएलओ के साथ प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बुनकर भवन में बैठक की. डीएम ने बैठक में मौजूद बीएलओ से चल रहे कार्यों का फीडबैक लिया. उन्होंने कार्य की गति को और रफ्तार देने के लिए आवश्यक और जरूरी टिप्स दिये. डीएम ने बीएलओ से साफ और सख्त शब्दों में कहा कि हर हाल में निर्धारित समयावधि के अंदर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करना है. शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं करना लापरवाही मानी जायेगी. सभी लोग जान लें कि अगर किसी की भी लापरवाही की शिकायत मिली तो उनकी खैर नहीं है. आपलोगों को भी समाचार-पत्र समेत अन्य माध्यमों से जानकारी मिली ही होगी कि कार्य लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. मैं सभी पदाधिकारियों व कर्मियों से अपील करता हूं कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं करें. वर्ना, मजबूरन मुझे कार्रवाई करनी पड़ेगी. मौके पर सीओ अनिल भूषण समेत बीएलओ और अन्य कर्मी मौजूद थे.

मतदाता गहण पुनरीक्षण का कार्य समय से पहले होगा पूरा : बीडीओ

पीरपैंती प्रखंड के सभी पंचायतों और बूथों पर लगातार मतदाता गहन पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है. कल 2,18,000 मतगणना प्रपत्र लोगों के बीच बांटे गये थे. लगभग 81 प्रतिशत फॉर्म अपलोड किया जा चुका है. पीरपैंती बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने बताया कि 83 प्रतिशत फॉर्म अभी तक लिया जा चुका है. योग्य एक भी व्यक्ति छूटेगा नहीं इस बात का ध्यान चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक रखा जा रहा है. जिनकी मृत्यु हो चुकी है या फिर डबल एंट्री वाले मतदाताओं का नाम फाइनल सूची से हटाया जायेगा, जिसकी संख्या करीब 9 से 10फीसदी हो सकती है. उन्होंने बताया कि तय समय से पहले ही सारा फॉर्म अपलोड कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >