bhagalpur news. मौनी अमावस्या को लेकर नगर परिषद की मुकम्मल तैयारी

मौनी अमावस्या को लेकर कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर नगर परिषद सुलतानगंज द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं

मौनी अमावस्या को लेकर कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर नगर परिषद सुलतानगंज द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर बेहतर इंतजाम किए गए हैं. अजगैबीनाथ मंदिर घाट एवं नमामि गंगे घाट पर बांस की बैरिकेडिंग पूरी कर ली गई है. सुरक्षा के लिए नदी में नौकाओं की व्यवस्था की गई है. महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं. रीवर फ्रंट, सीढ़ी घाट, कृष्ण गढ़ और नमामि गंगे घाट पर पानी टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. घाटों और आसपास के क्षेत्रों में चुना व ब्लीचिंग का छिड़काव किया जा रहा है. साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है.

महंत ने की अतिरिक्त पुलिस बल की मांग

सुलतानगंज. अजगैबीनाथ मंदिर प्रबंधन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है. मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि डीएम को आवेदन देकर अतिरिक्त पुलिस बल व महिला पुलिस बल की तैनाती का अनुरोध किया है. आवेदन की प्रतिलिपि एसएसपी को भी दी गयी है. बताया कि श्रीश्री 108 बाबा अजगैबीनाथ मठ, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में 17 और 18 जनवरी को मौनी अमावस्या को लेकर काफी संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >