Bhagalpur news उवि सजौर में शिक्षकों की मनमानी की डीएम से शिकायत

शाहकुंड उवि सजौर फतेहपुर में शिक्षकों की मनमानी व विद्यालय मे व्याप्त कुव्यवस्था से नाराज छात्रों ने डीएम से शिकायत की है

शाहकुंड उवि सजौर फतेहपुर में शिक्षकों की मनमानी व विद्यालय मे व्याप्त कुव्यवस्था से नाराज छात्रों ने डीएम से शिकायत की है. दसवीं के छात्र निक्की कुमार ने शिकायत में कहा कि शिक्षक नवीन भूषण शर्मा व देवराज सुमन छात्रों से अश्लील शब्दों का उपयोग करते हैं. छात्र ने पंजीयन प्रवेश पत्र, मूल प्रमाण पत्र देने में पैसे की वसूली करते हैं. प्रायोगिक परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया है. छात्र ने कहा कि स्कूल में क्लर्क नहीं रहने से दोनों शिक्षक पढ़ाई छोड़ इस कार्य में व्यस्त रहते हैं. छात्र ने इस धांधली में प्रधानाध्यापक पर मिलीभगत की बात कही है. इस बाबत पूछने पर डीइओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोप की जांच करायी जायेगी. दोषी पर कार्रवाई होगी.

पंचायत सरकार भवन मनमाने स्थान पर कराने पर ग्रामीणों ने दिया धरना

शाहकुंड मकंदपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण मनमाने स्थान पर कराने पर मकंदपुर सहित अन्य गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया. सरपंच रुपचंद भारती, अशोक यादव, दिवाकर यादव सहित वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को दिये आवेदन में कहा कि मकंदपुर पंचायत के राजस्व मौजा में जमीन उपलब्ध होने के बाद हरपुर गांव में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने मुखिया व राजस्व कर्मचारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है. ग्रामीणों ने आवेदन आरओ को भी दी है.

नवगछिया थाना की पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कियानवगछिया थाना की पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के ही नोनियापट्टी का भानु महतो है. पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया. आरोपित के विरुद्ध अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम भागलपुर के न्यायालय से वारंट निर्गत था. पुलिस ने आरोपित को जेल भेजने के लिए भागलपुर न्यायालय में उपस्थित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >