bhagalpur news. स्नातक में आवेदन के लिए कॉलेज ले रहे अलग-अलग शुल्क

टीएमबीयू के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक कोर्स सत्र 2025-29 के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हुई. पहले दिन कम छात्रों ने आवेदन किया

भागलपुर

टीएमबीयू के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक कोर्स सत्र 2025-29 के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हुई. पहले दिन कम छात्रों ने आवेदन किया. टीएनबी, मारवाड़ी, एसएम व बीएन कॉलेज समेत अन्य संस्थान में ऑनलाइन, तो अन्य कई कॉलेजों में ऑफलाइन फॉर्म जमा हो रहे हैं. आवेदन की प्रक्रिया नौ से 22 मई तक जारी रहेगी. वहीं पहले मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 24 मई काे होगा. स्नातक कोर्स में आवेदन करने वाले छात्रों की शिकायत है कि कॉलेजों में आवेदन व फॉर्म के लिए अलग-अलग शुल्क लिया जा रहा है. पिछले साल विवाद हाेने पर टीएमबीयू ने सभी काॅलेजाें का शुल्क 200 रुपए तय किया था. टीएनबी काॅलेज में 250, तो मारवाड़ी काॅलेज में 210 रुपये शुल्क लग रहे हैं. जबकि एसएम काॅलेज व बीएन काॅलेज में 200 रुपये लिये जा रहे हैं. जबकि विवि स्तर से 200 रुपये फीस लेने की बात कही गयी. बावजूद एक ही विवि के अलग-अलग कॉलेज तय शुल्क से अधिक राशि ली जा रही है. मामले को लेकर पिछले साल भी छात्रों ने अधिक फीस लेने पर कई जगह हंगामा किया था. बावजूद कॉलेजों के रवैये में सुधार नहीं हुआ. कॉलेजों से जानकारी लेने पर कहा गया कि अगर छात्र विरोध करेंगे, तो राशि कम की जायेगी. सबसे ज्यादा शुल्क टीएनबी काॅलेज ने 250 रुपए तय किये हैं. यहां के प्राचार्य प्राे एसएन पांडेय ने मीडिया को बताया कि यह तात्कालिक रूप से तय हुआ है. छात्रों की मांग पर राशि वापस कर देंगे. वहीं मारवाड़ी काॅलेज ने आवेदन शुल्क 210 रुपये रखा है. कॉलेज प्रशासन ने 10 रुपये प्रोसेसिंग फीस लेने की बात कही.

एसएम व बीएन कॉलेज में लग रहा दो सौ

एसएम कॉलेज व बीएन कॉलेज विवि द्वारा तय फीस 200 रुपये छात्रों से लिया जा रहा है. कॉलेज के प्राचार्य मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि पहले दिन कम आवेदन आये. पिछले साल की तरह इस बार भी आवेदन शुल्क दाे साै रुपए है. इधर, बीएन काॅलेज के प्राचार्य प्राे अशाेक ठाकुर ने बताया कि कॉलेज के पोर्टल पर आवेदन जारी है. आवेदन शुल्क 200 रुपये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >