अवैध बालू खनन का सीओ ने किया औचक निरीक्षण

गेरूआ नदी के पोठिया बालू घाट से कई दिनों से चल रहे बालू के अवैध खनन पर प्रतिबंध के लिए शुक्रवार को सन्हौला सीओ रजनीश चंद्र राय ने पोठिया घाट का औचक निरीक्षण किया.

सन्हौला. लाइसेंस के पीछे सन्हौला थाना क्षेत्र के गेरूआ नदी के पोठिया बालू घाट से पिछले कई दिनों से चल रहे बालू के अवैध खनन पर प्रतिबंध के लिए शुक्रवार को सन्हौला सीओ रजनीश चंद्र राय ने पोठिया घाट का औचक निरीक्षण किया. नदी में बालू लोड कर रहे ट्रैक्टर, मजदूर व मुंशी पदाधिकारी को देखते ही फरार हो गये. हालांकि कुछ मजदूरों को चेतावनी दी गयी कि जो भी बालू खनन करवा रहे है, उसको बता दीजिए कि पोठिया बालू घाट का बंदोबस्त नहीं हुआ है, यदि टेंडर हुआ है, तो कागजात दिखा बालू का खनन करे, नहीं तो कारोबारी पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इस तरह की कार्रवाई से बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. गेरुआ नदी से बालू कारोबारी विभाग की मिली भगत से नियमों की धज्जियां उड़ा बालू का खनन कर रहे हैं. इससे क्षेत्र के लोगों का जन जीवन प्रभावित हो रहा है. फसल की सिंचाई, पेयजल व नदी के किनारे लगे पेड़ पौधे के जिन्दा रहने पर संकट मंडराने लगा है. गेरूआ नदी पर लाखों की लागत से बना बांध, गांव होकर गुजर रहे सड़कों पर दिन-रात अनियंत्रित वाहन परिचालन से अप्रिय घटना की संभावना के साथ उड़ रहे धूल-मिट्टी व गंदगी से लोग बीमार पड़ रहे हैं. सड़क किनारे रह रहे लोगो का जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है. इन सारी चीजों का रक्षा करते हुए नियमानुसार बालू खनन करना है.

तनाव पूर्ण जीवन जीने को विवश तटबंध के लोग :

बालू कारोबारी गेरूआ नदी से कर रहे बालू खनन से तटबंध पर रह रहे गोविंदपुर, करहरिया, महियामा, विश्वासपुर, वैसा, सहित कई गांव के लोग तनाव पूर्ण जीवन जीने को मजबूर हैं. गेरूआ नदी बिहार झारखंड का सीमावर्ती क्षेत्र होने से सीमांकन को लेकर दोनों पड़ोसी राज्यों के लोगों में तनाव है.

सन्हौला सीओ रजनीश चंद्र राय को ग्रामीणों से जानकारी मिली कि पोठिया बालू घाट का बंदोबस्ती नहीं हुआ है, फिर भी संवेदक बालू का उठाव कर रहा है. औचक निरीक्षण में सभी मजदूर व ट्रैक्टर भाग गये. सन्हौला थाना पुलिस को पोठिया घाट की निगरानी का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >