bhagalpur news. सीएम स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह में पुराने दिनों को किया याद

सीएमएस स्कूल में रविवार को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया. स्कूल के हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ शाम चार बजे कार्यक्रम की शुरुआत की गयी

सीएमएस स्कूल में रविवार को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया. स्कूल के हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ शाम चार बजे कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. सम्मेलन में ऐसे छात्र जुटे जो आज देश में बड़े पद पर हैं और आज इस स्कूल के साथ देश व समाज का नाम रौशन कर रहे हैं. कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक रामावतार सर, राम नगीना सर व सलाउद्दीन सर भी मौजूद रहें, जिन्हें सम्मानित किया गया. स्कूल के पुराने छात्र रहे ब्रिगेडियर अजित सहाय, हरिवंशमणि सिंह ने अपने पुराने स्कूल के दिनों को याद किया. उन्होंने हॉल में आये पूर्ववर्ती छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वो 1954 से 58 बैंच के छात्र थे. आज एनसीसी के छात्रों को मिले मोमेंटो देखकर स्कूल का समय याद आ गया. मैं भी एनसीसी का कैडेट रहा था. स्कूल के शिक्षक रहे रामावतार सर ने कहा कि इस स्कूल से पढ़े छात्र आज देश व इस स्कूल का नाम रौशन कर रहे हैं, मेरा आशीर्वाद इन पर बना रहे. इस मौके शिक्षक राम नगीना सर भी अपने स्कूल के यादों को जाता किया और कहा कि मैं इस स्कूल में पढ़ा और टीचर भी रहा. दवाएं खायी नहीं जाती है, ली जाती है देवघर से आये प्रसिद्ध डॉक्टर धन्वतंरि तिवारी ने कहा कि रामावतार सर आज भी मुझे फोन करते हैं. उन्होंने कहा कि एक दिन सर से दवा के बारे में बात किया और कहा सर यह दवा ठीक हैं इसे खाइये. इस पर सर ने कहा कि दवा खायी नहीं जाती है, ली जाती है. मौके पर कई छात्रों ने अपने स्कूल के समय को याद किया. कार्यक्रम में पटना से बिशप आये हुए थे. कार्यक्रम में बिशप व अतिथियों ने एनसीसी के छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. पूर्ववर्ती छात्रों ने तीनों शिक्षक से लिया आशीर्वाद कार्यक्रम में आये रामावतार सर, राम नगीना सर व सलाउद्दीन सर से आशीर्वाद लिया. ये छात्र स्कूल के क्लास व स्कूल परिसर व मैदान को देखा. सभी आये छात्रों ने एक दूसरे से बातचीत की. मंच संचालन डॉ हेमशंकर शर्मा सहित कई पूर्ववर्ती छात्रों ने किया. कार्यक्रम की देखरेख अमर पांडे व नवीन सिंह ने किया. ये पूर्ववर्ती छात्र हुए शामिल डॉ हेमशंकर शर्मा, डॉ रविकांत मिश्रा, डीआइजी सीआरपीएफ संदीप सिंह, स्कूल के प्राचार्य बिशप फ्रांसिस, चंद्रशेखर सिंह, डॉ सोमेन चटर्जी, डॉ जेपी सिंह, मृत्युंजय तिवारी, प्रवीण सिंह कुशवाहा, रवि साह, जगदीश चंद्र मिश्र पप्पू, प्रभात केजरीवाल, गोविंद अग्रवाल, अमर पांडे, अजीत जैन, डॉ विनय गुप्ता, प्रदीप जैन, घनश्याम शर्मा सहित काफी संख्या में पूर्ववर्ती छात्र उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >