जगदीशपुर के सभी सरकारी विद्यालयों में चल रहे सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का समापन उत्साह और सम्मान के माहौल में हुआ. अभिभावकों ने बच्चों को प्रमाणपत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया. यह समर कैंप राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, नयी दिल्ली के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था. इसका उद्देश्य बच्चों में भाषाई कौशल, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक समझ और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना था. मवि जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने बताया कि बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ समर कैंप में भाग लिया. कैंप में बच्चों ने अपनी मातृभाषा के साथ अन्य भारतीय भाषाओं और सांकेतिक भाषा को समझने का प्रयास किया. साथ ही अन्य राज्यों की संस्कृति और कला के बारे में जानकारी प्राप्त की. नोडल शिक्षिका वीणा कुमारी, शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा, प्रज्ञा, प्रीति कुमारी तथा भारती कुमारी के नेतृत्व में बच्चों ने किताब और सीमित वर्ग कक्ष से बाहर निकल कर खेल, नृत्य, संगीत, कला और समूह गतिविधियों के माध्यम से पाठ्यक्रम से जुड़े विषयों को आसान तरीके से समझा. विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस अवसर पर अभिभावक विकास यादव, प्रीतम मंडल, धनंजय दास, बबलू मंडल, मीना देवी, सुलोचना देवी, प्रीति देवी और खुशबू देवी मौजूद थी. शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, राजीव कुमार, नेहा कुमारी, मीनाक्षी कुमारी और पुष्पलता कुमारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया. भारतीय भाषा समर कैंप का समापन कहलगांव. प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग खुटहरी में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन हो गया. समापन पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रमों में अंताक्षरी, मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला शामिल थे. विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. भाषा समर कैंप की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल से सम्मानित किया गया. प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये. कार्यक्रम में शिक्षक रतन कुमार, कल्पना कुमारी, गीता कुमारी, मधुप्रिया, लाल बाबा सहित अन्य अभिभावक उपस्थित थे.
Bhagalpur news बच्चों के सम्मान के साथ समर कैंप का समापन
जगदीशपुर के सभी सरकारी विद्यालयों में चल रहे सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का समापन उत्साह और सम्मान के माहौल में हुआ
