मिर्जापरी की ज्वाला कुमारी अपने बच्चे का इलाज के लिए डॉक्टर के यहां भागलमपुर ले जा रहे थे तभी बड़ी जहाज घाट के पास बच्चे की अचानक तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई
भागलपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट,
भागलपुर जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के मिर्जापरी गांव निवासी ज्वाला कुमारी पति अवधेश कुमार अपने बच्चे को इलाज के लिए डॉक्टर के यहां भागलमपुर ले जा रहे थे इसी दौरान बड़ी जहाज घाट के पास बच्चे की अचानक तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई. परिजनों के अनुसार बच्चे की हालत नाजुक होने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा बच्चे को सीपीआर दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया मृतक बच्चे की दादी सुमित्रा देवी ने बताया कि बच्चा काफी कमजोर था, जिसके इलाज के लिए उसे भागलपुर ले जाया जा रहा था रास्ते में ही उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.