Bhagalpur Weather Alert. आज बारिश और आंधी के आसार, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

जिले में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने अनुमान जताया है कि बुधवार को जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी चल सकती है और वर्षा होने की संभावना है.

Bhagalpur News भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :

जिले में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने अनुमान जताया है कि बुधवार को जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी चल सकती है और वर्षा होने की संभावना है.

तापमान और आर्द्रता का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को जिले का तापमान और नमी का स्तर कुछ इस प्रकार रह सकता है.

अधिकतम तापमान : 34 से 36 डिग्री सेंटीग्रेड.

न्यूनतम तापमान : 23 से 24 डिग्री सेंटीग्रेड.

सुबह की आर्द्रता : 70-75 प्रतिशत.

दोपहर की आर्द्रता : 30-40 प्रतिशत.

किसानों के लिए विशेष सावधानी

आगामी दिनों में वर्षा की संभावना को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को विशेष सलाह दी है. वैज्ञानिकों ने कहा है कि खड़ी फसलों में अभी सिंचाई न करें. खाद और कीटनाशकों का प्रयोग तभी करें जब आसमान पूरी तरह साफ हो. इन दिनों फल मक्खी लत्तर वाली सब्जियों जैसे नेनुआ, करैला, लौकी (कद्दू) और खीरे को भारी नुकसान पहुंचा सकती है. मौसम में बदलाव की संभावना को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने और मौसम की स्थिति देखकर ही कृषि कार्य करने का सुझाव दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev kumar jha

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >