जिले में शुष्क पछिया हवा चलने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा. दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी व उमस से लोग परेशान हो रहे हैं. हवा में नमी का मात्रा घटकर 44 प्रतिशत रहने से लोगों का प्यास से गला सूख रहा है. दोपहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रहा. सात किमी प्रतिघंटा की गति से पछिया हवा चलती रही. बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार के अनुसार चार से आठ अप्रैल के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि बनी रह सकती है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा व पश्चिमी हवा चलने की संभावना है. हवा की औसत गति 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है. आठ व नौ अप्रैल को भागलपुर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. किसान सब्जियों व मक्का में आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं.
bhagalpur news: आठ व नौ अप्रैल को भागलपुर में हल्की बारिश की संभावना

bhagalpur news: आठ व नौ अप्रैल को भागलपुर में हल्की बारिश की संभावना
Copied link
आठ व नौ अप्रैल को भागलपुर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.