Bhagalpur news ओवरब्रिज के नीचे मिली युवती की लाश में केस दर्ज

नवगछिया ओवरब्रिज के नीचे युवती की हत्या मामले में पुअनि सुरेंद्र सिंह के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

नवगछिया ओवरब्रिज के नीचे युवती की हत्या मामले में पुअनि सुरेंद्र सिंह के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. हालांकि, युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है. शव रविवार की रात बरामद किया गया था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं और घटना को अंजाम देकर शव को यहां फेंका गया है.

इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया था. अनुमंडल अस्पताल से जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी की गई. बताया गया मृतका के सिर के पीछे चोट के निशान थे. वहां पर ब्लड की क्लोटिंग थी. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. निर्धारित समय 72 घंटा पूरा होने के बाद भी शव का पहचान नहीं हुआ तो उसका अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा.

घटना को लेकर काले रंग की स्कार्पियो चर्चा में है. संभवत: स्कार्पियो से वहां पर शव को फेंका गया है. पुलिस बाबा बिसुराउत सेतु पहुंच पथ जीरोमाइल नवगछिया, कदवा, मिलन चौक, पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है. पुलिस घटनास्थल का मोबाइल का डंप डाटा निकाल रही है. पुलिस यह पता कर रही है घटना के समय वहां पर कितने लोगों का मोबाइल मौजूद था.

घटोरा वेटलैंड में मनाया गया वर्ल्ड वेटलैंड डे

बिहपुर सोनवर्षा गंगा दियारा स्थित घटोरा वेटलैंड में पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग भागलपुर प्रमंडल की ओर से वर्ल्ड वेटलैंड डे मनाया गया. बिहार वन विभाग के अधिकारियों की टीम घटोरा पहुंची. मुखिया नीनारानी व अजय उर्फ लाली कुंवर समेत ग्रामीणों व किसानों ने टीम की अगुवानी की. भागलपुर वन प्रमंडल के डीएफओ आशुतोष कुमार व पर्यावरण विद् प्रो सुनील चौधरी ने बताया कि इस वर्ष वेटलैंड डे की थीम वेटलैंड व पारंपरिक ज्ञान, सांस्कृतिक विरासत उत्सव है. वेटलैंड डे हर साल दो फरवरी को मनाया जाता है. उद्देश्य झील, तालाब, दलदल व नदी किनारे के क्षेत्रों के महत्व को समझाना है. वेटलैंड पानी को स्वच्छ रखने, बाढ़ नियंत्रण, भूजल रिचार्ज व जैव विविधता संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं. मानव गतिविधियों से वेटलैंड क्षेत्र लगातार नष्ट हो रहे हैं, जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है. घटोरा वेटलैंड रामसर साइट्स के सभी मानकों को पूरा करता है और इसे शीघ्र रामसर साइट घोषित करने की प्रक्रिया प्रगति पर है. सोनवर्षा मुखिया नीनारानी व अजय उर्फ लाली कुंवर ने लोगों से वेटलैंड संरक्षण, जल संतुलन बनाये रखने व जैव विविधता बचाने की अपील की. मौके पर रेंजर अफसर कुमार सरकार, शिव कुंवर,राहुल कुमार व प्रवीण उर्फ फोर्ड सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. पर्यावरणविद् दीपक कुमार झुन्नू ने कहा कि वेटलैंड डे हमें प्रकृति के अमूल्य उपहारों की रक्षा का संदेश देता है. वेटलैंड सुरक्षित रहेंगे तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >