bhagalpur news. रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा निवासी नजर जमाल (35) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई

इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा निवासी नजर जमाल (35) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. परिजनों के अनुसार सोमवार की रात युवक घायल अवस्था में बरहपुरा पूरब टोला के समीप रेलवे ट्रैक के पास मिला था. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत तिलकामांझी चौक पास हो गयी, जिसके बाद परिजन शव को घर लेकर चले आए और पुलिस को सूचना दी. मृतक के बड़े भाई परवेज जमाल ने अपने चाचा वर्तमान में हुसैनपुर में रहने वाले मो कमर उर्फ कम्मो, उसके दामाद मो नईम उर्फ निर्बल, नाती मो राशिद और राशिद की मां स्वीटी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. परवेज जमाल का आरोप है कि उसके चाचा और परिवार वालों ने बटवारा विवाद के कारण उसके भाई की हत्या की है. आरोप है कि 27 सितंबर की शाम बटवारा विवाद के कारण सभी आरोपी एकजुट होकर घर पर आकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बुरी तरह से मारपीट की थी. इसमें परवेज की पत्नी के हाथ में गंभीर चोट आयी है. साथ अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं. परवेज ने बताया कि सोमवार की रात एक अज्ञात लड़के ने नजर को बुलाकर रेलवे ट्रैक की ओर ले गया था. लगभग आधे घंटे के बाद सूचना मिली की नजर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है. जब वहां पहुंचे तो देखा कि नजर के चेहरे पर गंभीर जख्म के निशान है और उसका दाहिना हाथ टूटा हुआ है. बताया कि उसके चाचा और परिवार के अन्य सदस्य आपराधिक पृष्ठभूमि से हैं. वे लोग बरहपुरा में रहते भी नहीं है, लेकिन बार-बार उन लोगों के घर पर आकर विवाद करते हैं. पूर्व में आरोपितों द्वारा उन लोगों को बार-बार जमीन खाली करने की धमकी दी जाती रही है. इधर, इशाकचक थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है. परिजनों पर टूटा विपत्तियों का पहाड़

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नजर फेरी का काम करता था. वह अपने पीछे तीन बच्चों, पत्नी जेबा को छोड़ गया है. इन दिनों जेबा गर्भवती है. घटना के बाद रो-रो कर उसकी हालत खराब हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >