bhagalpur news. बीच गंगा में खराब हुई नाव, एक घंटे तक फंसे रहे यात्री, एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

बरारी घाट से महादेवपुर घाट जा रही एक यात्री नाव बुधवार को बीच गंगा नदी में अचानक खराब हो गई, जिससे नाव पर सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई

बरारी घाट से महादेवपुर घाट जा रही एक यात्री नाव बुधवार को बीच गंगा नदी में अचानक खराब हो गई, जिससे नाव पर सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. नाव पर बड़ी संख्या में महिला यात्री सवार थीं. घटना बरारी और महादेवपुर घाट के बीच नदी के मध्य में हुई, जहां नाव करीब दो घंटे तक फंसी रही. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव पर यात्रियों के साथ कई मोटरसाइकिलें भी लोड थी. नाव का इंजन अचानक बंद हो जाने के बाद चालक और स्थानीय लोग उसे चालू करने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली. बीच नदी में नाव फंसने से यात्रियों में डर का माहौल बन गया, खासकर महिला यात्री काफी परेशान दिखी. घटना की सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर नीलू के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. पहले महिलाओं समेत कुछ यात्रियों को दूसरी नाव के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया. बाद में अन्य यात्रियों को भी दूसरी नाव पर शिफ्ट किया गया. हालांकि, बाइक को दूसरी नाव पर लोड करना संभव नहीं हो सका. बाइक को दूसरे नाव से हाईलेवल घाट तक पहुंचाया गया. घटना के दौरान सभी यात्री सुरक्षित रहे, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >