bhagalpur news. हस्तकरघा बुनकर सहयोग समिति के निदेशक मंडल का चुनाव 17 को

बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार पटना के सचिव के निर्देश के बाद हस्तकरघा बुनकर सहयोग समिति के निदेशक मंडल का चुनाव 17 जनवरी को कराने के लिए तिथि निर्धारित की गयी

बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार पटना के सचिव के निर्देश के बाद हस्तकरघा बुनकर सहयोग समिति के निदेशक मंडल का चुनाव 17 जनवरी को कराने के लिए तिथि निर्धारित की गयी. अनुमंडल पदाधिकारी सदर सह निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार ने पत्र में बताया कि मतदान केंद्र स्थल अनुमंडल कार्यालय सदर का सभा कक्ष होगा. मतगणना कार्य भी उसी दिन संध्या 4:30 बजे बाद होगा. इस कार्य में सहयोग के लिए जगदीशपुर अंचलाधिकारी, शाहकुंड मरचिरमा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद नंदन, बरारी आरएचएमटीबी के शिक्षक आशीष ठाकुर, बालक मध्य विद्यालय मुंदीचक के शिक्षक राजीव कुमार, अनुमंडल कार्यालय सदर के लिपिक अजय कुमार, नाथनगर अंचलाधिकारी, माछीपुर गोराडीह के शिक्षक रामप्रवेश सिंह, जिला स्कूल भागलपुर के शिक्षक जितेंद्र ठाकुर, गुरुकुल उच्च विद्यालय के शिक्षक शिवेंदू कुमार, अनुमंडल कार्यालय सदर के डाटा इंट्री ऑपरेटर अनंत तिवारी, प्रकाश राय को उप निर्वाचन पदाधिकारी के टेबल पर प्रतिनियुक्त किया गया है. इसमें उप निर्वाचन पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर अपेक्षा मोदी को बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >