जोगसर थाना क्षेत्र के उमाचरण बोस लेन से एक अज्ञात चोर ने प्रिंस कुमार की मोटरसाइकिल उसके घर के सामने से चोरी कर ली. प्रिंस ने मामले की प्राथमिकी जोगसर थाने में दर्ज करायी है. प्रिंस का कहना है कि 17 फरवरी की शाम को वह अपने घर से सामने बाइक का हैंडिल लॉक कर अंदर गया. लेकिन कुछ देर बाद जब बाहर आया तो उसकी बाइक वहां नहीं थी. काफी खोजबीन की. लेकिन बाइक नहीं मिली. चोरी करता चोर सीसीटीवी में कैद सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक ने बाइक का हैंडिल लॉक तोड़ा और बाइक को वहां से ले कर भागने में महज 30 सेकंड लगे. युवक बाइक की हैंडिल लॉक को इस तरह तोड़ता है, जैसे लॉक तोड़ना कोई खेल हो. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोर की पहचान आसानी से की जा सकती है. जोगसर थाना पुलिस आरोपित युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
bhagalpur news. घर के सामने से महज 30 सेकंड में की बाइक चोरी

bhagalpur news. घर के सामने से महज 30 सेकंड में की बाइक चोरी
Copied link
जोगसर थाना क्षेत्र के उमाचरण बोस लेन से एक अज्ञात चोर ने प्रिंस कुमार की मोटरसाइकिल उसके घर के सामने से चोरी कर ली.