Bihar Train News: भागलपुर रूट पर कल रद्द रहेंगी ये ट्रेनें तो कई बदले मार्ग से चलेंगे, 7 घंटों के लिए आवागमन रहेगा बंद

Bihar Train News: बिहार में भागलपुर रूट पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर आ गई है. दरअसल, कल भागलपुर रूट पर 7 घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी. इसके अलावा कई ट्रेनों को रद्द तो वहीं कई की टाइमिंग भी बदली गई.

Bihar Train News: रेलवे की ओर से जरूरी सूचना सामने आ गई है. दरअसल, भागलपुर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट आ गया है. कल यानी कि 23 मई को इस रूट पर पूरे 7 घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही नहीं होगी. सुबह 9:15 बजे के बाद ट्रेनों का परिचालन 7 घंटे तक बंद रहेगा. कई ट्रेनों को रद्द तो कई की टाइमिंग बदली गई है.  

इस वजह से परिचालन रहेगा बंद

वहीं, ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगाने को लेकर कहा गया कि, बाराहाट और मंदार हिल स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 29 के बदले सब-वे का निर्माण होना है. इसके लिए ही कल भागलपुर-हंसडीहा सेक्शन में सात घंटे यानी कि 9::15 बजे से 16:15 बजे तक. ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा. 

रद्द किए गए ट्रेनों में ये सभी शामिल हैं… 

– 73441 हंसडीहा-भागलपुर पैसेंजर

-73443 हंसडीहा-भागलपुर पैसेंजर

-73444 भागलपुर-हंसडीहा पैसेंजर

इन सभी ट्रेनों की बदली गई टाइमिंग

-13334-13333 पटना-दुमका-पटना एक्सप्रेस को भागलपुर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा.

-73402 भागलपुर-गोड्डा पैसेंजर को हंसडीहा से शॉर्ट ओरिजिनेशन किया जाएगा. भागलपुर और हंसडीहा के बीच आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा.

-18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस को 23 मई को यात्रा शुरू करने के बाद रास्ते में 30 मिनट के लिए रोका जाएगा.

Also Read: Water Metro In Patna: अब पटना वाले ले पायेंगे वाटर मेट्रो की सवारी का मजा, जानें खासियत और किराया… 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >