बिहार में शीतलहर का सितम, 8वीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाओं का समय बदला

Bihar School Closed: बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते भागलपुर, आरा और शेखपुरा समेत कई जिलों में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. डीएम के आदेश के मुताबिक 9 जनवरी से स्कूल बंद रहेंगे. बड़ी कक्षाओं का समय बदलकर सुबह 10:30 से 3:30 कर दिया गया है.

Bihar School Closed: बिहार में बर्फीली हवाओं और गिरते तापमान ने बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग द्वारा जारी घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य के विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों (DM) ने स्कूलों को लेकर नए आदेश जारी किए हैं. प्रशासन का मानना है कि सुबह-शाम पड़ रही भीषण ठंड बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन के लिए खतरनाक हो सकती है. इसे ध्यान में रखते हुए भागलपुर, आरा, शेखपुरा और अन्य जिलों में कक्षा 8 तक की सभी एजुकेशनल एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है.

भागलपुर, आरा और शेखपुरा में क्या है आदेश?

भागलपुर में डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी और आरा जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, निजी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 10 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है. शेखपुरा में ठंड के कहर को देखते हुए डीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कक्षा 8 तक की पढ़ाई पर शनिवार तक रोक लगाने का फैसला लिया है. इसके बाद 11 जनवरी को स्थिति की समीक्षा कर आगे का फैसला लिया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नया टाइम-टेबल जानिए

बड़ी कक्षाओं के लिए नया टाइम-टेबल जिन जिलों में कक्षा 8 तक छुट्टी घोषित की गई है, वहां कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूलों का समय बदल दिया गया है. भागलपुर और अन्य जिलों में अब ये कक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच ही चलेंगी. आरा में बड़ी कक्षाओं का समय सुबह 10:00 बजे से 3:30 बजे तक तय किया गया है.

प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आयोजित विशेष कक्षाओं और परीक्षाओं को इस आदेश से छूट दी गई है ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो. प्रशासन ने पुलिस, शिक्षा विभाग, अनुमंडल पदाधिकारी और बीडीओ को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का पूरा पालन करवाएं.

इसे भी पढ़ें: बेतिया के किसानों के लिए खुशखबरी, 10 जनवरी से बंटेंगे पैसे, DM ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >