Bihar News: बिहार का ये जिला इंदौर की तरह चमकेगा, साफ-सफाई को लेकर लिया गया बड़ा निर्णय

Bihar News: बिहार का भागलपुर जिला अब इंदौर की तरह चमकेगा. नगर निगम प्रशासन की ओर से साफ-सफाई को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है. कई जरूरी सामानों के साथ-साथ जिले को साफ रखने के लिए मशीनें मंगाई जायेंगी.

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. अब यह जिला इंदौर की तरह साफ और चमकने वाला है. स्वच्छता रैंकिंग में जिले की साफ-सफाई को लेकर स्थिति सुधरने के बाद अब और अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. इसके लिए जरूरी संसाधन के साथ-साथ, जरूरी सामान और मशीनें भी खरीदे जायेंगे.

बैठक में लिया गया निर्णय

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति की बैठक मंगलवार को हुई. इस बैठक में शहर की साफ-सफाई को बेहतर बनाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा जीरोमाइल में वेडिंग जोन बनाने और वेंडरों को व्य​वस्थित करने को लेकर भी फैसला लिया गया.

नाले की होगी साफ-सफाई

जानकारी के मुताबिक, बैठक में यह चर्चा हुई कि हथिया नाले की सफाई व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाएगी, ताकि पानी की निकासी की समस्या न हो और शहर के लोगों को जलजमाव की परेशानी नहीं झेलना पड़े. मेयर डॉ. बसुंधरा लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नाइट शेल्टर का नाम कर्पूरी भवन करने पर फैसला लिया गया. इस दौरान शहर के विकास की रूपरेखा तय करने को लेकर यह बैठक करीब 3 घंटे तक चली.

15 अगस्त की तैयारियों पर भी चर्चा

सबसे पहले बैठक में 15 अगस्त की तैयारियों पर चर्चा की गई. बैठक में तय किया गया कि स्थायी समिति के सदस्य कहां-कहां झंडा फहरायेंगे. इसके लिए सभी सदस्यों से विचार मांगा गया. बैठक के दौरान इस बात पर भी चर्चा हुई कि पहले की बैठक में गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निगम की ओर से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिये से प्रचार-प्रसार करने की बात हुई थी, जिस पर मंगलवार को विज्ञापन देने पर अंतिम सहमति बन गई. जिसके बाद शहर की साफ-सफाई को लेकर विस्तार रूप से चर्चा की गई.

Also Read: Petrol Pump In Bihar: बिहार सरकार ने पेट्रोल पंप खोलने के बदले नियम, जानिए अब क्या करना पड़ेगा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >