Bihar News: बिहार का बेहद खास है जगतपुर झील, रूस-ऑस्ट्रिया से पहुंचती हैं पक्षियां, अब ये है बड़ी तैयारी

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले का जगतपुर झील बेहद खास माना जाता है. इस झील को लेकर अब सरकार की ओर से बड़ी तैयारी की जा रही है. दरअसल, झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद की जा रही है.

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के जगतपुर झील की चर्चा तेज हो गई है. दरअसल, यहां खासकर ठंड के महीने में विदेशी मेहमानों का आगमन होता है. यह झील अब उपेक्षा का शिकार नहीं रहेगा. बिहार सरकार की ओर से बड़ी तैयारी झील को लेकर चल रही है. इस झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी है. झील में कई तरह के कार्य मसलन वॉच टावर आकर्षक नेम प्लेट झील तक पहुंचाने के लिए पक्की सड़क चारों तरफ हरे-भरे पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं. इसके साथ ही आगे आने वाले दिनों में आस-पास में हाट बाजार खोलने की भी तैयारी है.

प्रशासन की ओर से हो रही बड़ी तैयारी

इसके अलावा सिर्फ ठंड ही नहीं बल्कि गर्मी में भी झील में पक्षियां यहां कलरव करें, इसको लेकर तैयारी प्रशासन की ओर से की जा रही है. बता दें कि, जगतपुर झील को संवारने की मांग कई वर्षों से की जा रही है. अगर, यह पर्यटन के रूप में विकसित होगा तो, यहां के आस-पास के क्षेत्र आर्थिक रूप से मजबूत होंगे. यहां के लोगों को रोजगार भी मिलेगा. बता दें कि, जगतपुर झील भागलपुर से नवगछिया के रास्ते विक्रमशिला सेतु से 2 किलोमीटर आगे नदी किनारे है. कहा जाता है कि, इस झील में कई तरह के विभिन्न प्रजातियों के पक्षी कलरव करते हैं,

बिहार को होगा आर्थिक रूप से फायदा

खबर की माने तो, यहां रूस, अलास्का, रोमानिया, ऑस्ट्रिया समेत अन्य देशों से पक्षियां हजारों किलोमीटर का सफर तय कर यहां पहुंचती हैं. यहां पक्षियों का कलरव लोगों को बहुत आकर्षित करता है. यह मनोरम दृश्य देखने के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ भी उमड़ती है. ऐसे में अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद है, जिससे आस-पास के जिलों के साथ राज्यों के भी लोग पहुंचेंगे. इससे बिहार को भी बड़ा फायदा आर्थिक रूप से मिलने की बात कही जा रही है.

Also Read: Mithapur Mahuli Road: मीठापुर-महुली पथ पर इसी महीने से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, इन 3 जिलों के लोगों को होगा बड़ा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >