Bihar Crime: हाइवा ड्राइवर से रंगदारी मांगने वाले दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

Bihar Crime: भागलपुर के नवगछिया पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाश पर आरोप है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा जहाज घाट पर बांध मरम्मती का काम कर रहे ड्राइवर से रंगदारी मांगा था, जब ड्राइवर ने रंगदारी देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई. पुलिस ने मारपीट और फायरिंग करने के आरोपी कुख्यात अपराधी सोनू यादव उर्फ दिलखुश को गिरफ्तार कर लिया है.

अंजनी कुमार कश्यप. Bihar Crime: भागलपुर में हाइवा ड्राइवर से रंगदारी मांगने वाला कुख्यात बदमाश सोनू यादव उर्फ दिलखुश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस घटना की जानकारी नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी, उन्होंने कहा की पुलिस ने सोनू की निशानदेही पर दो देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, दो बिंडोलिया और एक काले रंग का बैग भी बरामद किया है. यह कार्रवाई नवगछिया SP के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की. गठित टीम में गोपालपुर थानाध्यक्ष, डीआईयू प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

घटना की जानकारी देते हुए नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश

गिरफ्तार आरोपी पर 10 से अधिक केस दर्ज

यह मामला 31 मार्च की रात का है, जब त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के ड्राइवर से रंगदारी वसूली के दौरान फायरिंग की गई थी. गिरफ्तारी के बाद सोनू यादव ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारा है. पुलिस ने घटना में शामिल नवीन यादव को भी गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ कई संगीन मामलों में केस दर्ज हैं. सोनू यादव के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी व आर्म्स एक्ट के तहत 10 से अधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, नवीन यादव के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश समेत कई केस चल रहे हैं.

पुलिस की विशेष टीम ने की गिरफ्तारी

नवगछिया SDPO ओम प्रकाश ने कहा कि 31 मार्च 2025 को रात्रि करीब 08:00 बजे करारी तिनटंगा जहाज घाट पर बांध मरम्मती के लिए मिट्टी भराव कर रहे त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के हाईवा पोकलेन ड्राईवर से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के आरोप में गोपालपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था. केस की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें अंचल निरीक्षक नवगछिया, थानाध्यक्ष गोपालपुर एवं डीआईयू टीम को शामिल किया गया. गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी सूचना संकलन के आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त सोनू यादव को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त सोनू यादव अपने स्वीकारोक्ति बयान में अन्य साथियों के साथ मिलकर बांध मरम्मती का कार्य कर रहे त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी के ड्राईवर से रंगदारी वसूलने तथा मारपीट व फायरिंग करने की बात स्वीकार किया है. सोनू यादव और नवीन यादव के निशानदेही पर 02 देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस बरामद किया गया.

Also Read: Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने अचानक क्यों किया प्रेस कॉन्फ���रेंस? बिहार चुनाव को लेकर भी किया बड़ा दावा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >