नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तार 28 आरोपित जेल भेजे गये, नाबालिगों को हथकड़ी लगाने पर अदालत ने मांगा जवाब

नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस ने 28 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है. वहीं, नाबालिगों को हथकड़ी लगाकर पेश करने पर अदालत ने सख्त रुख अपनाया है.

Bihar Band Violence: नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद के दौरान तिलकामांझी चौक पर हुए प्रदर्शन और उपद्रव मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा दी है. कोर्ट में पेशी के बाद 28 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि 14 नाबालिगों को जुवेनाइल कोर्ट के आदेश पर ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया.

28 आरोपितों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पुलिस के अनुसार आरोपितों की संख्या अधिक होने के कारण रिमांड की प्रक्रिया रविवार देर रात तक चली. इसके बाद कपिलदेव कुमार, मो. मेजान, मो. हसन, मो. जायद आलम, शशि कुमार, मो. मिट्ठू, मो. जावेद, मो. प्रिंस, मो. शाहनवाज, मो. सलीम, मो. इरफान गनी, शिवम कुमार, आरशी अंसारी, मो. जीशान, मो. तबरेज, रोहित कुमार, मो. फैज, मो. फिरदौश, आयुष कुमार, सौरभ कुमार, सृजन कुमार, देवजीत कुमार, विकास राय, संजीत राय, गौरव कुमार, कारगिल कुमार और मो. काजिम सहित कुल 28 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

नाबालिगों को हथकड़ी लगाने पर अदालत नाराज

Bihar Band Violence: मामले में संरक्षण में लिए गए 14 नाबालिगों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि नाबालिगों को हथकड़ी लगाकर प्रस्तुत किया गया था. इस पर सीजेएम के इंचार्ज प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने गंभीर आपत्ति जताते हुए तिलकामांझी थाना प्रभारी और मामले के अनुसंधानकर्ता को शो-कॉज नोटिस जारी किया.

अदालत ने मांगा विस्तृत स्पष्टीकरण

न्यायालय ने अपने आदेश में पूछा है कि नाबालिगों को किन परिस्थितियों में हथकड़ी लगाई गई. अदालत ने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत जवाब देने का निर्देश दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय को प्राप्त स्पष्टीकरण के आधार पर की जायेगी.

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि उपद्रव में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले में आगे भी विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >