अमृता ने मुंबई दो बार की थी आत्महत्या की कोशिश, एक बार पति ने तो दूसरी बार बहन ने बचाया था
अमृता ने मुंबई दो बार की थी आत्महत्या की कोशिश, एक बार पति ने तो दूसरी बार बहन ने बचाया था
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
संवाददाता, भागलपुर भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की मौत के बाद से तरह तरह की चर्चाएं हैं. कुछ लोग परिवार में ही संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहे कलह की बात कहते दिखे तो दूसरी तरफ फेम से दूर होने की वजह से डिप्रेशन में आने की चर्चा रही. इन सब के बीच पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी. मृतका की बहन, बहनोई, मां, पति आदि लोगों से की गयी पूछताछ में कई बातें सामने आयी हैं. जिसमें चुपके से मंदिर में प्रेम विवाह रचाने से लेकर पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास करने की बात सामने आयी है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर पहुंचे अमृता के पति मध्य प्रदेश के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगर ने पुलिस को जानकारी दी कि वे दोनों एक साथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे. अमृता एक्ट्रेस थी तो वह एनिमेशन आर्टिस्ट थे. साथ में काम करते हुए वर्ष 2017 में उन दोनों के बीच प्रेम हो गया. जिसके बाद उन दोनों किसी तरह अपने परिवार के लोगों को मनाया और चुपके से बिना समाज और परिचितों को जानकारी दिये ही मुंबई में ही एक मंदिर में शादी रचा ली थी. मुंबई में रहने के दौरान अमृता ने पूर्व में भी दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था. जिसमें एक बार पति घर में ही था और दूसरी बार बड़ी बहन ने उसे रोक कर उसकी जान बचाई थी. इसके अलावा रांची में भी किसी तरह के मामले में उलझने की भी बात कही जा रही है. मगर अमृता के आखिरी स्टेटस पर गौर करें तो जाहिर हो रहा है कि त्रिकोणीय रिलेशनशिप था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।