भागलपुर. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आइआइएचएम), कोलकाता की ओर से आयोजित स्कॉट माल्ट एजुकेशनल टूर के लिए देशभर से नौ युवा एवं युवतियों का चयन किया गया है. चयनित प्रतिभागियों में भागलपुर की अदिति सिंह भी शामिल हैं. देशभर से चयनित नौ प्रतिभागियों में कोलकाता के दो युवाओं के साथ भागलपुर की अदिति का भी चयन हुआ है. अदिति के चयन से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है.
11 अक्तूबर को भागलपुर से स्कॉटलैंड के लिए होंगी रवाना
अदिति 11 अक्तूबर को भागलपुर से कोलकाता के लिए रवाना होंगी. इसके बाद कोलकाता से स्कॉटलैंड के लिए प्रस्थान करेंगी. एजुकेशनल टूर के दौरान उन्हें स्कॉटलैंड की विरासत, हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र और व्हिस्की उद्योग से जुड़ी विभिन्न जानकारियों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा.
स्कॉटलैंड की विरासत और व्हिस्की की दुनिया समझेंगी
अदिति के पिता प्रणव अतुल ने बताया कि यह यात्रा स्कॉटलैंड की समृद्ध विरासत, प्रतिष्ठित डिस्टिलरी और व्हिस्की की दुनिया को करीब से समझने का महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का प्रतिष्ठित एजुकेशनल टूर के लिए चयन होना परिवार के लिए गर्व की बात है.
होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी में बढ़ेगा अनुभव
परिवार को उम्मीद है कि स्कॉटलैंड की यह शैक्षणिक यात्रा अदिति के लिए होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में ज्ञान और अनुभव बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉस्पिटैलिटी उद्योग को समझने से उन्हें अपने भविष्य के करियर में भी मदद मिलने की उम्मीद है.
परिवार में खुशी का माहौल
अदिति के चयन की जानकारी मिलने के बाद परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है. उनके पिता प्रणव अतुल बिजली विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां अमिता सिंह होटल संचालिका हैं. परिवार ने अदिति के चयन को उसके शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है.
देशभर से नौ प्रतिभागियों का हुआ चयन
स्कॉट माल्ट एजुकेशनल टूर के लिए देशभर से कुल नौ युवा एवं युवतियों का चयन किया गया है. इस चयन में भागलपुर की अदिति सिंह का शामिल होना शहर के लिए भी उपलब्धि माना जा रहा है. परिवार और परिचित अब अदिति की स्कॉटलैंड यात्रा को लेकर उत्साहित हैं.
