जिले के आसमान में गुरुवार को बादलों की आवाजाही से तेज धूप से राहत मिली. अधिकतम तापमान चार डिग्री कम होकर 31.5 डिग्री रहा. वहीं सुबह के समय भी तापमान 19 डिग्री रहा. सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा बढ़कर 84% तक पहुंच गयी थी. ईद के दिन लोगों को गर्मी से दिन भर राहत मिली. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 12 से 16 अप्रैल के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा. इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. अभी बारिश की संभावना नहीं है. पश्चिमी हवा चलती रहेगी. हवा की औसत गति 3 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. किसान खेत में लगी सब्जियों व मक्का की फसल में आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं. परिपक्व गेहूं की फसल की कटाई शीघ्र समाप्त करें और काटे हुए फसल को सुरक्षित स्थान में रखें.
Bhagalpur Weather : दिन भर छाये रहे बादल, तापमान चार डिग्री हुआ कम
जिले के आसमान में गुरुवार को बादलों की आवाजाही से तेज धूप से राहत मिली. अधिकतम तापमान चार डिग्री कम होकर 31.5 डिग्री रहा.
