दिनभर आसमान में छाये रहे बादल, गर्मी से राहत

दिनभर आसमान में छाये रहे बादल, गर्मी से राहत

भागलपुर. जिले में बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा. छह जुलाई को जिले के विभिन्न इलाकों में औसत 24 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री रहा. हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 90 प्रतिशत रहा. धीमी गति से पूर्वा हवा चलती रही. बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार सात से 10 जुलाई के बीच भागलपुर जिले में तापमान में हल्की कमी रहेगी. सात से आठ जुलाई के बीच आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी और हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे रहने की संभावना है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि सब्जियों और धान के बिचड़ों में सिंचाई रोक सकते हैं. कम अवधि वाले धान की नर्सरी अभी लगा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >