26 अप्रैल से तापमान में और वृद्धि होने की आशंका

26 अप्रैल से तापमान में और वृद्धि होने की आशंका

– बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में बुधवार का मौसम काफी गर्म रहा. अधिकतम तापमान एक अंक बढ़कर 40.5 डिग्री तक पहुंच गया. अगले दो दिनों में तापमान और बढ़ने की आशंका है. दिनभर गर्म व धूलभरी पछिया हवा चलती रही. सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा महज 32 प्रतिशत रही. न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. हवा की गति करीब 10 किमी प्रतिघंटा रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार 25 से 29 अप्रैल के बीच भागलपुर के तापमान में वृद्धि बनी रहेगी. 26 अप्रैल से तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा. अभी बारिश की संभावना नहीं है. पश्चिमी हवा चलती रहेगी. हवा की औसत गति 5 से 9 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. किसान सब्जियों और मक्के की फसल में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें. पशुओं को छाया में रखें और नियमित अंतराल में पानी पिलायें. खाली खेत की जुताई कर के छोड़ सकते हैं, जिससे कीट-पतंगे गर्मी से मर जायेंगे. खेत की उर्वरता भी बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >