पूर्वा हवा चलने से गर्मी से राहत, अब मानसून का इंतजार

पूर्वा हवा चलने से गर्मी से राहत, अब मानसून का इंतजार

– जिले का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले के आसमान में मंगलवार को दिनभर बादल छाये रहे. बारिश नहीं होने से लोगों को काफी निराशा हुई. हालांकि पूर्वा हवा चलने से लोगों को हीटवेव जैसी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा. हालांकि उमस से लोग बेहाल रहे. जिले का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा. सुबह के समय हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 86 प्रतिशत रही. आठ किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार से नॉर्थइस्ट में अटके मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है. जो सीमांचल, कोसी, पूर्व बिहार व संथाल परगना की ओर बढ़ेगा. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार 19 से 23 जून के बीच भागलपुर जिले में तापमान में हल्की कमी आ सकती है, लेकिन उमस बनी रहेगी. 19 से 23 जून के बीच आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी और हवा की गति 8 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि तेज हवा में सिंचाई रोक सकते हैं. खेत में किसी भी प्रकार का छिड़काव अभी न करें. मध्यम अवधि वाले धान की नर्सरी अभी लगा सकते हैं.

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >