चक्रवातीय सिस्टम खत्म होते ही फिर से गर्मी का सितम शुरू

चक्रवातीय सिस्टम खत्म होते ही फिर से गर्मी का सितम शुरू

– अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले का मौसम मंगलवार को काफी गर्म व उमस भरा रहा. बीते दो दिनों तक चक्रवातीय सिस्टम के कारण बादल छाये रहे थे, वहीं तेज हवा भी चली थी. इससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिली. लेकिन मंगलवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही. जिले का तापमान अब फिर से 40 डिग्री की ओर बढ़ने लगा है. चार डिग्री की वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं सुबह के समय न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 81 प्रतिशत रहने से उमस बढ़ गयी. 9.5 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार के अनुसार 29 मई से 2 जून के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है. एक से दो जून के बीच आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं, इस दौरान हल्की बारिश की संभावना है. पूर्वा हवा 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बह सकती है. किसान गरमा सब्जियों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं. तेज हवा में किसी भी प्रकार का छिड़काव न करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >