भागलपुर जिले का मौसम धीरे-धीरे गर्म हो रहा

पांच फरवरी तक जिले में आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान

जिले का मौसम धीरे-धीरे गर्म हो रहा है. दिन में धूप के कारण लोगों को गर्मी लग रही है. हालांकि शाम ढलते ही ठंडी हवा चल रही है. रात से सुबह तक सर्दी का असर बरकरार है. सोमवार को सुबह में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा. वहीं दोपहर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा. अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में वृद्धि बनी रहेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पांच फरवरी तक जिले में आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हवा में नमी रहने से सुबह में हल्का कोहरा छाया रहेगा. वहीं 02-04 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चल सकती है. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिंक की कमी से गेहूं के पौधों का रंग हल्का पीला हो जाता है. ऐसे में 2.5 किलोग्राम जिंक सल्फेट, 1.25 किलोग्राम बुझा हुआ चूना एवं 12.5 किलोग्राम युरिया को 500 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से 15 दिन के अंतराल पर दो बार छिड़काव करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >