हल्की बारिश से भागलपुर का मौसम हुआ सुहाना

आठ से नौ मई के बीच हल्की बारिश की संभावना

– आठ से नौ मई के बीच हल्की बारिश की संभावना वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले के लोगों को भीषण गर्मी व हीटवेव से मंगलवार को भी राहत मिली. शाम में हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया. नमीयुक्त पूर्वी हवा 14.5 किमी/घंटा की गति से चलती रही. दोपहर के समय अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री व सुबह में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 84% रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि आठ से 12 मई के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है. आठ से नौ मई के बीच हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी. हवा की गति 9 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. किसान सब्जियों में फिलहाल सिंचाई रोक सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >