भागलपुर में गेस्ट फैकल्टी टीचर की संदिग्ध मौत, बंद कमरे में मिला शव, मिले उल्टी के निशान

Bhagalpur Teacher Death: भागलपुर में एक गेस्ट फैकल्टी शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. बंद कमरे में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. कमरे में उल्टी के निशान भी मिले हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.

Bhagalpur Teacher Death, मनोज कुमार: बिहार के भागलपुर जिले में गेस्ट फैकल्टी टीचर राकेश कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. राकेश कुमार खरीक थाना के अंबो गांव के रहने वाले थे और टीएनबी कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी के तौर पर पढ़ाते थे. पिछले करीब तीन साल से वह विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवती इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे.

मकान मालिक प्रदीप कुमार मंडल के अनुसार ने बताया कि राकेश ज्यादातर समय अपने कमरे में ही पढ़ाई और अकादमिक काम में लगे रहते थे. घटना वाले दिन उनके परिवार की एक सदस्य (सलहज) ने मकान मालिक को फोन कर बताया कि राकेश काफी देर से फोन नहीं उठा रहे हैं.

आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला

इसके बाद जब मकान मालिक कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा खोलकर देखा गया. अंदर का नजारा देख सभी हैरान रह गए. राकेश कुमार मृत पड़े थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

असली वजह साफ नहीं

कमरे में उल्टी के निशान भी मिले हैं, जिससे यह शक जताया जा रहा है कि उनकी मौत किसी बीमारी या अन्य कारण से हो सकती है. असली वजह अभी साफ नहीं है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी. फिलहाल इस घटना से इलाके में डर और चर्चा का माहौल बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार के करीबी रहे केसी त्यागी रालोद में शामिल हुए, निभाएंगे नई भूमिका

29 मार्च तक बिहार में आंधी-तूफान का साया, मौसम विभाग का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

पटना के बाद अब गया की बारी, फल्गु नदी के किनारे बनेगा 16 किमी लंबा मरीन ड्राइव, मंत्री ने किया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >